सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nine people returning from a wedding ceremony in Rajgarh met with an accident when a pickup

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार पिकअप ने बरात से लौट रही ऑटो को मारी टक्कर, 9 लोग हुए बुरी तरह घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ के जीरापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मारी दी। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। सभी शादी से लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Nine people returning from a wedding ceremony in Rajgarh met with an accident when a pickup
शादी से लौट रहे 9 लोग हुए हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजगढ़ जिले के जीरापुर के पास मान्याखेड़ी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। सूरजपुरा में आयोजित लोधा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग विवाह समारोह संपन्न कर अपने गांव लौट रहे थे। मान्याखेड़ी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। पिकअप भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सड़क पर खून से लथपथ घायल तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पार्षद प्रतिनिधि मनोहर बरेठा, हितेश बरेठा और अन्य ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल जीरापुर पहुंचाया, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।


पढ़ें:  'महिलाएं 2000 वर्षों से पैरों की जूती', बरैया के बयान से सदन में हंगामा, CM बोले- आप कहना क्या चाहते हैं?

हादसे में रोडजी (80), अमरीबाई (70), संजूबाई (35), अनार सिंह (65), सिद्धनाथ (45), पार्वतीबाई (50), वर्षा (13), मांगीलाल (60), बद्रीलाल (65) और ईश्वर (12) घायल हुए हैं। इनमें रोडजी और मांगीलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जीरापुर सिविल अस्पताल में जारी है।

सूचना मिलते ही जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पिकअप की तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एम्बुलेंस की देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। शादी समारोह से लौट रहे परिवार के लिए यह सफर दर्दनाक साबित हुआ, जिसमें बुजुर्ग और बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed